Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes feb month Motu and Patlu aur wife and husband - Sabguru News
होम Humor बीवी मार्केट से शॉपिंग कर लौटी तभी…

बीवी मार्केट से शॉपिंग कर लौटी तभी…

0
बीवी मार्केट से शॉपिंग कर लौटी तभी…
funny jokes apr month santa and banta aur boy and lajo
funny jokes feb month Motu and Patlu aur wife and husband
funny jokes feb month Motu and Patlu aur wife and husband

पत्नी:- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि,

ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर, ये किसके लिये लिखते हो ?

पति:- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !

पत्नी:- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो!

================================

महिला:- मुझे मेरे पूर्व पति से फिर से शादी करनी है।

वकील: अभी आठ दिन पहले ही तो आपका तलाक करवाया है।
फिर क्यों!!

महिला:- वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती…

================================

मास्टर:- कल मैंने तुझे गधे पर निबंध लिखने को बोला था, चल दिखा क्या लिखा?

स्टूडेंट:- मास्टर जी, जैसे ही निबंध लिखने के लिए पेंसिल लगाई, गधा ही भाग गया…

================================

लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे …
लड़की – क्यों?

लड़का – बड़े जालिम हैँं बच्चे तेरी गली के

लड़की – बताओ भी हुआ क्या?

लड़का – नालायक कहीं के…जब मैं तुमसे मिलने आता हूं तो
कुत्ते पीछे लगा देते हैं …और फिर गाना गाते हैँ
जब प्यार किया तो डरना क्या

================================

टिंकू:- इस इसका मतलब क्या होता है, आई एम गोइंग..

टीचर:- मै जा रहा हूं…

टिंकू:- सर बताइए न..

टीचर:- कहा न कि मैं जा रहा हूं..

टिंकू:- सर कहां जा रहे हैं..? मैं बिना बताए नहीं जाने दूंगा…

================================

एक बार गप्पू बिना जली बीड़ी पी रहा था..

तभी उसका दोस्त डब्बू वहां पहुंचा..

डब्बू:- यार बीड़ी से तो धुंआ भी नहीं निकल रहा…

गप्पू:- पागल है क्या…? यह सीएनजी बीड़ी है…

================================

बीवी मार्केट से शॉपिंग कर लौटी तभी…

पति:- मेरा अंदाजा है कि इस पैकेट में कोई खाने की चीज होगी…

पत्नी:- अरे वाले मेरे परमेश्वर.. आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया, इसमें मेरे नए सैंडल हैं…

================================

चुन्नू:- पापा हम अब मालामाल हो जाएंग..

पापा:- बेटा ऐसा कैसे हो सकता है..?

चुन्नू:- कल हमारे टीचर पैसे को रुपए में बदलना सिखाएंगे….

================================

पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए टाइप किया, अब कैसा है सिरदर्द?

लेकिन टाइपो एरर हो गया और टाइप हो गया कैसी हो सिरदर्द

पति फिर लापता

================================

नशे में चूर डब्बू जोर-जोर से रो रहा था….

गप्पू – क्या हुआ ..? क्यों रो रहे हो…

डब्बू – यार जिस लड़की का गम भुलाने के लिए पी थी उसका अब नाम भी भूल गया..

================================

टीचर:- तुमने कभी कोई नेक काम किया है?

शरारती स्टूडेंटः हां सर.. एक बुजुर्ग धीरे-धीरे अपने घर जा रहे थे..

मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया, फिर वो जल्दी पहुंच गए।

================================