Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी की रैली में केवल खाट टूटी और मंच छूटा : शेखावत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राहुल गांधी की रैली में केवल खाट टूटी और मंच छूटा : शेखावत

राहुल गांधी की रैली में केवल खाट टूटी और मंच छूटा : शेखावत

0
राहुल गांधी की रैली में केवल खाट टूटी और मंच छूटा : शेखावत

अजमेर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की किसान रैलियों पर कटाक्ष किया कि राहुल गांधी प्रदेश आए और चले गए, इससे ज्यादा कुछ नहीं। रैलियों में केवल खाट टूटी और मंच छूटा, लेकिन किसानों को कुछ नहीं मिला।।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में किसान आंदोलन के सवाल पर शेखावत ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक हितों को साधने के लिए चल रहा है। ऐसे लोगों या राजनीतिक दलों द्वारा रचा और बुना गया है, जिनको लोकतंत्र के समर में जनता ने हमेशा नकारा है।

ऐसे लोग एक राज्य के क्षेत्र विशेष के लोगों के कंधों पर बंदूक रखकर किसान के नाम पर आंदोलन खड़ा कर रहे हैं। कुछ ऐसे राजनीतिक दल भी इनके साथ जुड़े हैं, जिनको आने वाले चुनावों में नकारे जाने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों का किसान इसे भली-भांति समझता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को ‘रिफॉर्म’ चेहरे के रूप में पहचाना जाता है। यही कारण है कि वित्त मंत्री ने हाल ही में पेश किए गए बजट में जल जीवन मिशन को 50 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। वित्त मंत्री ने आत्म निर्भर वाला बजट पेश किया है।

महंगाई के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपीए राज में महंगाई दहाई आंकड़े में रहती थी, जबकि मोदी राज में यह पूरी तरह नियंत्रित है और कभी 3.5 प्रतिशत के ऊपर नहीं गई। उन्होंने कहा कि केवल पेट्रोल-डीजल से जोड़कर महंगाई को न देखा जाए। पेट्रो पदार्थों की कीमतें मार्केट से लिंक हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर दाम ऊपर-नीचे होते हैं।

भाजपा में उभरी गुटबाजी की खबरों को शेखावत ने निराधार, निर्थक और अनावश्यक बताया। शेखावत ने आंतरिक कलह की बात को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा में किसी तरह की आंतरिककलह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार भाव और विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है। यही कारण है कि आज तक भाजपा में कभी विभाजन नहीं हुआ। हम सब एक परिवार के सदस्य हैं।