Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटाया - Sabguru News
होम Delhi किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटाया

किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटाया

0
किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटाया
Kiran Bedi removed as lieutenant governor of puducherry
Kiran Bedi removed as lieutenant governor of puducherry

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय से जारी वक्तव्य में बताया गया है कि डॉ. बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है।

वक्तव्य के अनुसार तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया गया है। सुंदरराजन पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक वहां का कार्यभार संभालेंगी।