Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कल्‍लू की फ़िल्म प्यार तो होना ही था पांच मार्च को होगी रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कल्‍लू की फ़िल्म प्यार तो होना ही था पांच मार्च को होगी रिलीज

कल्‍लू की फ़िल्म प्यार तो होना ही था पांच मार्च को होगी रिलीज

0
कल्‍लू की फ़िल्म प्यार तो होना ही था पांच मार्च को होगी रिलीज
Kallu film Pyaar To Hona Hi Tha was released on March 5
Kallu film Pyaar To Hona Hi Tha was released on March 5
Kallu film Pyaar To Hona Hi Tha was released on March 5

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म प्यार तो होना ही था 05 मार्च को रिलीज होगी।
ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित फिल्म प्यार तो होना ही था का रिलीज डेट आउट कर दिया गया है। यह फिल्‍म सबसे पहले मुंबई और गुजरात में रिलीज की जायेगी। उसके बाद यह फिल्‍म बिहार-झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली और पंजाब में भी रिलीज होगी। मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में फिल्म प्यार तो होना ही था का प्रदर्शन 05 मार्च को होना है, जबकि बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में यह फिल्‍म 12 मार्च को दस्‍तक देगी। 12 मार्च को ही इस फिल्‍म को उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली और पंजाब में भी रिलीज किया जायेगा।

फिल्‍म के निर्माता अमित हिंडोचा ने बताया कि हमने अपनी फिल्म प्यार तो होना ही था के रिलीज की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। हम बस इतना कहना चाहते हैं कि कोरोना महामारी की वजह से पूरे एक साल बाद एक बेहतरीन फिल्‍म आपके लिए सिनेमा में होगी। आप जरूर जायें और इस फिल्‍म को देखें। फिल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था, जो अब वायरल है।

गौरतलब है कि फिल्म प्यार तो होना ही था के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। फिल्‍म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, दीपक सिंह मुख्य भूमिका में हैं।