Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अरविंद अकेला कल्लू का होली सांग रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अरविंद अकेला कल्लू का होली सांग रिलीज

अरविंद अकेला कल्लू का होली सांग रिलीज

0
अरविंद अकेला कल्लू का होली सांग रिलीज
Holi song release of Bhojpuri actor-singer Arvind Akela Kallu
Holi song release of Bhojpuri actor-singer Arvind Akela Kallu
Holi song release of Bhojpuri actor-singer Arvind Akela Kallu

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का होली सांग रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला रिलीज हो गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से धमाकेदार होली सांग रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला रिलीज हो गया है। इस होली गाना को धूम धड़ाके के साथ भोजपुरी अभिनेता-सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू लेकर आये हैं। इस गाने को खास शैली में अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। इस गीत को लिखा है सोनू सुधाकर ने जबकि संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इस होली सांग के कोरियोग्राफर राहुल रितिक हैं जबकि इसकी परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है।

अरविन्द अकेला कल्लू ने इस गाने को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स पर अपने फैन्स और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू में कहा कि इस गाने को शूट करते समय भी हमने काफी एन्जॉय किया था। ट्रैक्टर पर काफी जूनियर ऑर्टिस्ट के साथ इसे फिल्माया गया है। फागुन का रंग अब लगभग सब पर चढ़ चुका है। ऐसे में मेरा यह गाना लोग खूब देख रहे हैं। आप सभी लोग इसी तरह अपने छोटे भाई पर आशीर्वाद बनाए रखें।