Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ट्रम्प ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का दिया संकेत - Sabguru News
होम World Europe/America ट्रम्प ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का दिया संकेत

ट्रम्प ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का दिया संकेत

0
ट्रम्प ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का दिया संकेत

वाशिंगटन। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पहली बार किसी बड़ी सार्वजनिक सभा में शामिल होते हुए ट्रम्प ने फ्लोरिडा के ओरलैंडो में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) 2021में रविवार को कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन अमरीका के कानूनों का लागू करने वाले मुख्य कार्यकारी के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने एक बार फिर चुनाव धांधली की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में, आप जानते हैं, वे हाल ही में राष्ट्रपति पद से हटे हैं। उन्होंने कहा कि कौन जानता है, मैं उन्हें तीसरी बार हरा भी सकता हूं।

ट्रम्प ने की बिडेन की नीतियों की आलोचना

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा के ओरलैंडो में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) 2021 में मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन की नीतियों की तीखी आलोचना की।

ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार किसी बड़ी सार्वजनिक सभा में शामिल होते हुए रविवार कहा कि आधुनिक इतिहास के किसी भी राष्ट्रपति के पहले महीने के कार्यकाल की तुलना में जो बिडेन सबसे विनाशकारी है।

उन्होंने विशेष रूप से अमरीका में उभरते सीमा संकट की ओर इशारा करते हुए बिडेन की आव्रजन नीति की आलोचना की और इसे अमरीका के प्रमुख मूल्यों के साथ विश्वासघात करार दिया।

उन्होंने कहा कि पहले ही बिडेन प्रशासन ने यह साबित कर दिया है कि वे नौकरी-विरोधी, परिवार-विरोधी, सीमाओं-विरोधी, ऊर्जा-विरोधी, महिला-विरोधी और विज्ञान-विरोधी हैं।