Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सलीम-सुलेमान के साथ होली सांग करेंगे पवन सिंह - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सलीम-सुलेमान के साथ होली सांग करेंगे पवन सिंह

सलीम-सुलेमान के साथ होली सांग करेंगे पवन सिंह

0
सलीम-सुलेमान के साथ होली सांग करेंगे पवन सिंह
Pawan Singh to do Holi song with Salim-Sulaiman
Pawan Singh to do Holi song with Salim-Sulaiman
Pawan Singh to do Holi song with Salim-Sulaiman

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह बॉलीवुड संगीतकार सलीम-सुलेमान के साथ मिलकर इस होली पर एक धमाका करने वाले हैं।

पवन सिंह ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वह जल्‍द ही सलीम सुलेमान सिंह के साथ ए‍क धमाकेदार होली सांग कर रहे हैं, जिसका टायटल है बबुनी तेरे रंग में। होली गीत बबुनी तेरे रंग की इन दिनों शूटिंग चल रही है, जिसमें उनके साथ इस बार त्रिधा चौधरी नजर आने वाली हैं। यह पवन सिंह का दूसरा होली गीत है, जिसे वे बॉलीवुड के लोगों को साथ लेकर बना रहे हैं।

पवन सिंह का बीते साल भी होली पर एक गाना कमरिया हिला रही है आया था, जिसमें उन्‍होंने पायल देव के साथ मिलकर धमाल मचा दिया था। तब उनके साथ सुपर डांसर लॉरेन गु‍टबिल नजर आयीं थीं, लेकिन इस होली पवन के साथ त्रिधा चौधरी नजर आयेंगी।

पवन सिंह ने सलीम सुलेमान के साथ आने वाले इस गाने को लेकर कहा कि इस बार होली में चमत्‍कार होने वाला है। हम सलीम सुलेमान के साथ मिलकर बबुनी तेरे रंग में कर रहे हैं। यह गाना होली के मौके पर रिलीज होगा। इसकी शूटिंग हम जोर शोर से कर रहे हैं। बस सबों से इतना कहना है कि गाना जब रिलीज होगी, तब आप सभी इस गाने को और अपने भाई को भरपूर प्‍यार दें।