Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जयपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक

जयपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक

0
जयपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई, जिसे राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सम्बोधित किया।

मीड़िया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान ‘भाजपा है तो भरोसा है’ पुस्तक का विमोचन किया।

अरूण सिंह ने संगठन की कार्य पद्धति को लेकर, डाॅ. सतीश पूनियां ने आगामी विधानसभा उपचुनाव की चर्चा, जनहित के मुद्दे, जनविरोधी राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलन एवं आगामी पंचायतीराज चुनाव, चन्द्रशेखर ने आगामी कार्यक्रम, अभियान, कार्यसमिति बैठक एवं संगठनात्मक विषय, गुलाबचन्द कटारिया ने पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक और राजेन्द्र राठौड़ ने राजनैतिक परिस्थितियों पर सम्बोधित किया।