Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश : खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन - Sabguru News
होम Headlines मध्यप्रदेश : खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

मध्यप्रदेश : खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

0
मध्यप्रदेश : खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

खंडवा। मध्यप्रदेश में खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का देर रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। गत 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

चौहान 68 वर्ष के थे। उन्होंने आज तड़के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उसके पहले वे कोरोना के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भोपाल में स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने के चलते उन्हें एयरएंबूलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार आज तड़के वेंटीलेटर से हटाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह आज अपरान्ह विशेष विमान से खंडवा लाए जाने की संभावना है। उनका गृह गांव शाहपुर है, खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है। बुधवार को उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे।