Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 3 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 3 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु राशिफल : 3 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

0
सबगुरु राशिफल : 3 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। समय अनुकूल है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्यों में गति आएगी। सतर्कता से कार्य करें। रोजगार बढ़ेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। संतान के कार्य से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कार्यक्षेत्र का विकास होगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चेन रहेगा। उपहार मिल सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। लापरवाही न करे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा मनोरंजक रहेगी। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। समय उत्तम है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संपति के सौदे लाभ दे सकते है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। नई योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें। जल्दबाजी न करे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ होगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। लापरवाही न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

खर्चो में कटौती करने का प्रयास करें। सहयोगी मदद नही करेंगे। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक होगी। कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आय बड़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रोजगार में उन्नती की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक में अभिवृद्धि होगी। धन लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। पुराने मित्र मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत अधिक होगी। सोचे हुए काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नही लगेगा। क्रोध न करें। विवाद से बचें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966