Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर मोहर सिंह का निधन - Sabguru News
होम Latest news भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर मोहर सिंह का निधन

भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर मोहर सिंह का निधन

0
भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर मोहर सिंह का निधन
Former BJP MLA Thakur Mohar Singh passed away
Former BJP MLA Thakur Mohar Singh passed away
Former BJP MLA Thakur Mohar Singh passed away

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा से चार बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह का इलाज के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे।

पूर्व विधायक सिंह को पांच दिन पूर्व ही श्वास संबंधी बीमारी के चलते भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में उन्हें कल शाम एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वहां देर रात्रि उनका निधन हो गया। दिवंगत नेता सिंह 1980 से 1998 तक चार बार विदिशा के लोकप्रिय विधायक रहे, उनके बाद उनकी पत्नी शुशीला सिंह भी विदिशा से विधायक निर्वाचित हुयी।

सिंह सहज, सरल और मिलनसार व्यतित्व के धनी थे। विधायक रहते हुए जेब में विधायक की सील लेकर चलने से उनकी लोकप्रियता सील वाले विधायक के रुप में अधिक बढ़ गयी थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर उनके निज निवास विदिशा के माधवगंज चौक से निकाली जाएगी।