Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 12 मार्च शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 12 मार्च शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 12 मार्च शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 12 मार्च शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 03.02 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़े व्यक्तियों से भेंट होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। निवेश अनुकूल लाभ देंगा। जल्दबाजी न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा अनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। अपनी योजनाओ में परिवर्तन करना शुभ रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। परिवार से मदद मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। धैर्य रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

पार्टी-पिकनिक का प्रोग्राम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन भोजन का आनंद मिलेगा। भाई-बहनों से संबंध अच्छे बने रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक काम होंगे। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मेहमानों का आगमन होगा। योजनाओं पर चर्चा संभव है। कार्य के प्रति लगन रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी। लेन-देन में सावधानी रखनी होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

उच्चाधिकारियों से सम्मान प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा अनुकूल रहेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भागदौड़ के बाद रोजगार में सफलता मिलने के योग हैं। समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। कारोबार अच्छा चलेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। थकान रहेगी। तनाव रहेगा। लापरवाही न करे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

संतान से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर लाभ के योग हैं। धन प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी। प्रतिष्ठा से उत्साहित रहेंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कुसंगति से बच्चे। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में सफलता से संतोष रहेगा। विवाद से हानि संभव है। जोखिम के कार्य टालें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966