Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 8 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 8 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 8 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 8 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 03.44 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। निवेश अनुकूल लाभ देंगा। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। क्रोध न करे। विवाद न करे। परिवार से मदद मिलेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कार्य के प्रति लग्न रहेगी। योजनाओं पर चर्चा रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ प्राप्त होगा। मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगा। लेनदेन में सावधानी रखें। लापरवाही न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

उच्चाधिकारियों से सम्मान प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश लाभदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। यात्रा शुभ रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। मान-सम्मान मिलेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पैतृक संपति में उन्नति होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। नौकरी में अच्छी तरह का व्यवहार आवश्यक है। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएं क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। योजना फलीभूत होगी। आय में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यक्षेत्र में संतोष रहेगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। क्रोध न करे। वाणी पर संयम रखें। विवाद से हानि संभव है। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं। राजकीय सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान से उत्साहित रहेंगे। समय उत्तम है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भाई-बहनों के संबंध अच्छे रहेगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान संबंधी चिंता कम होगी। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। प्रसन्नता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966