Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता दिलीप गांधी का कोरोना से निधन - Sabguru News
होम Breaking पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता दिलीप गांधी का कोरोना से निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता दिलीप गांधी का कोरोना से निधन

0
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता दिलीप गांधी का कोरोना से निधन
Former Union Minister Dilip Gandhi passed away
Former Union Minister Dilip Gandhi passed away
Former Union Minister Dilip Gandhi passed away

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का यहां के एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया।

गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हालत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

गांधी के घर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। 69 वर्षीय भाजपा नेता 2003-2004 में श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।