Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में आप के कार्यकर्ताओं की महापौर पति के खिलाफ नोकझोंक - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में आप के कार्यकर्ताओं की महापौर पति के खिलाफ नोकझोंक

अजमेर में आप के कार्यकर्ताओं की महापौर पति के खिलाफ नोकझोंक

0
अजमेर में आप के कार्यकर्ताओं की महापौर पति के खिलाफ नोकझोंक

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की नगर निगम परिसर में तीन दिन से चल रहे गैस कंपनी और निगम प्रबंधन की मिलीभगत के खिलाफ सांकेतिक धरने के तीसरे दिन शुक्रवार को महापौर बृजलता हाडा के पति प्रियशील के साथ तीखी नोकझोंक एवं तकरार हो गई।

सूत्रों के अनुसार इंद्रप्रस्थ गैस कंपनी लिमिटेड की ओर से शहरभर में भूमिगत गैस पाइपलाइन डालने के क्रम में सड़कों को बिना निगम की स्वीकृति के अवैध रूप से खोदा जा रहा है जिसका भांडाफोड़ निगम के उपायुक्त रहे पार्षद गजेन्द्र सिंह रलावता ने इसी 16 मार्च की साधारण सभा में किया। कंपनी की निगम के अधिकारियों के साथ मिलीभगत को लेकर साधारण सभा में कांग्रेस एवं भाजपा के पार्षद एकजुट नजर आए।

आम आदमी पार्टी की अजमेर इकाई ने जनहित में इसे आंदोलन का रूप देते हुए जहां तीन दिन पहले महापौर को ज्ञापन दिया वहीं लिखित जवाब की मांग को लेकर निगम परिसर में एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया जा रहा है।

आज भी सांकेतिक धरने के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ता महापौर से मिलने पहुंचे लेकिन महापौर के पति के बार बार दखल और बोलने से वे संतुष्ट नहीं हुए और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इस नोकझोंक में कुछ अन्य पार्षद भी कूद पड़े और आप कार्यकर्ताओं पर कुर्सी उठाकर मारने जैसी हिमाकत की। बाद में महापौर बृजलता हाडा ने अपने कमरे से आकर आप कार्यकर्ताओं की बात सुनी और जांच का आश्वासन दिया।