Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इटावा में दहेज हत्या की भेंट चढ़ी गर्भवती बहू, ससुराल वाले फरार - Sabguru News
होम India City News इटावा में दहेज हत्या की भेंट चढ़ी गर्भवती बहू, ससुराल वाले फरार

इटावा में दहेज हत्या की भेंट चढ़ी गर्भवती बहू, ससुराल वाले फरार

0
इटावा में दहेज हत्या की भेंट चढ़ी गर्भवती बहू, ससुराल वाले फरार

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने दरिदंगी की हद पार करते हुए गर्भवती बहू की हत्या कर दी और फरार हो गए।

सैफई के पुलिस उपाधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि उसराहार इलाके कौआ रमपुरा निवासी विनोद कुमार ने 29 अप्रैल 2016 को अपनी 24 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी चौबिया क्षेत्र के नगला सबी पश्चिमी निवासी मुन्नालाल के पुत्र लालू यादव से की थी।

विनोद के मुताबिक मांग के अनुसार तय दहेज दिया गया था। शादी के छह माह बाद से ही पूजा को उसके ससुरालीजनों की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। विनोद का आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहजे के रुप में दो लाख रुपए और एक बाइक की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई जिसमें पूजा को प्रताडित न करने का भरोसा दिलाया गया, लेेकिन ससुरालीजन छह माह से बेटी को परेशान कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि विनोद कुमार का कहना है कि उसने बेटी पूजा को अपने साथ ले जाने की बात उसके ससुरालीजनों से की, लेकिन वे लोग पूजा को मायके भेजने पर अड़े रहे। इस दौरान विनोद कुमार ने बताया कि ससुरालीजन पूजा की मायके वालों से फोन पर बात भी नहीं कराते थे।

उन्होंने बताया रविवार सुबह ग्रामीणों ने पूजा की मृत्यु की सूचना दी और वह परिजनों के साथ गांव पहुंचे। पूजा के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी के गले पर लाठी रखकर हत्या कर दी। पूजा के गले पर निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे थे। उन्हाेंने बताया कि पूजा की हत्या के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। पूजा तीन माह की गर्भवती थी।

चंद्र ने बताया कि सूचना पर वह थानाध्यक्ष चौबिया चंद्रदेव यादव के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा के पिता विनोद की तहरीर में पति, सास-ससुर, ननद और देवर को नाजमद किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।