Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अक्षय-सुनील-परेश की फिल्म हेराफेरी के 21 साल पूरे - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अक्षय-सुनील-परेश की फिल्म हेराफेरी के 21 साल पूरे

अक्षय-सुनील-परेश की फिल्म हेराफेरी के 21 साल पूरे

0
अक्षय-सुनील-परेश की फिल्म हेराफेरी के 21 साल पूरे
Superhit comedy film Hera Pheri completes 21 years of performance
Superhit comedy film Hera Pheri completes 21 years of performance
Superhit comedy film Hera Pheri completes 21 years of performance

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी के प्रदर्शन के 21 साल पूरे हो गये हैं।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी के प्रदर्शन के 21 साल पूरे हो गए हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्म को याद करते हुये लिखा, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हम इस बात को कम आंकते हैं कि समय कितनी जल्दी निकल जाता है। ऐसा लगता है कि मैंने झपकी ले ली और 21 साल बीत गए। हमने क्या शानदार फिल्म बनाई। प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, तबू. आज ओमपुरी जी को बहुत मिस कर रहा हूं।

अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, सहमत हूं। यहां तक कि हमें उस वक्त पता नहीं था कि हम क्या फिल्म बना रहे थे, हर सीन दूसरे से बेहतर था। खासतौर पर धोती सीन बहुत पसंद है। जीनियस प्रियदर्शन सर और नीरज वोरा के एपिक डायलॉग।

अन्य खबर

जस्टिन बीबर का पीचिस है दीपिका का पसंदीदा गाना

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनका पसंदीदा गाना जस्टिन बीबर का पीचिस है।

दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ी बातों को शेयर करती रहती हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पसंदीदा गाने के बारे में। पूरा पढ़े।