Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिल्म आरआरआर से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood फिल्म आरआरआर से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज

फिल्म आरआरआर से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज

0
फिल्म आरआरआर से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज
Ajay Devgn first look release from film RRR
Ajay Devgn first look release from film RRR
Ajay Devgn first look release from film RRR

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म फिल्म आरआरआर से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म आरआरआर’से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अजय देवगन इस फिल्म से अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रहे हैं। अजय देवगन के साथ-साथ आलिया भट्ट भी इस फिल्म से अपना तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट, राम चरण के अपोजिट नजर आएंगी। यह फिल्म एक फिक्शनल स्टोरी पर आधारित है, जिसे 1920 के दशक यानी देश की आजादी से पहले के आधार पर बुना गया है। बताया जा तह है कि फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानी अलुरी सीताराम राजू और कोमरम भीम के किरदारों पर आधारित है। यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है।