Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बांग्लादेश में पांच अप्रैल से सात दिन के लिए लॉकडाउन - Sabguru News
होम World Asia News बांग्लादेश में पांच अप्रैल से सात दिन के लिए लॉकडाउन

बांग्लादेश में पांच अप्रैल से सात दिन के लिए लॉकडाउन

0
बांग्लादेश में पांच अप्रैल से सात दिन के लिए लॉकडाउन

ढाका। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बंगलादेश की सरकार ने सात दिन का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है। लॉकडाउन पांच अप्रैल से प्रभावी होगा।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 9155 हो गई। यहां बुधवार को इस संक्रमण के रिकॉर्ड 5358 नए मामले दर्ज किए गए थे।

बंगलादेश के सार्वजनिक प्रशासन राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने बताया कि सभी दफ्तर और अदालतें लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगी, लेकिन उद्योगों तथा मिलों को रोटेशन के आधार पर संचालित करने की इजाजत होगी।