Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन घर में नजरबंद - Sabguru News
होम Headlines जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन घर में नजरबंद

जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन घर में नजरबंद

0
जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन घर में नजरबंद

अम्मान। जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन को सरकार की आलोचना को लेकर घर में नजरबंद कर दिया गया है।

बीबीसी ने प्रिंस के वकील द्वारा मुहैया कराए गया एक वीडियो जारी किया है जिसमें किंग अब्दुल्ला के सौतेले भाई प्रिंस हमजा बिन हुसैन ने देश के नेताओं पर भ्रष्टाचार, अक्षमता और उत्पीड़न का आरोप लगाए है। हमजा ने कहा उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया तथा वह किसी साजिश का हिस्सा नहीं है।

तख्ता पलट की आशंका के बीच कई उच्च अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रिंस को घर में नजरबंद किया गया।

हालांकि सेना ने इस बात से इनकार किया कि प्रिंस हमजा को घर में नजरबंद किया गया है। लेकिन साथ ही यह कहा कि पहले उन्हें अपनी कार्रवाई रोकने का आदेश दिया गया है। मिस्र, अमरीका और सऊदी अरब ने किंग अब्दुल्ला के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।