Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन - Sabguru News
होम World Europe/America महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

0
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

लंदन। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।

बकिंघम पैलेस के अनुसार प्रिंस फिलिप ने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी। इसके पांच साल बाद वह महारानी बनी थीं। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे ज्यादा लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी हैं।

प्रिंस फिलिप का हाल ही में दिल का ऑपरेशन हुआ था। वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और हाल ही में ठीक होकर घर लौटे थे। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ के चार बच्चे, आठ पोते-पोतियां और 10 पड़पोते-पोतियां हैं।

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि महामहिम महारानी ने अपने प्यारे पति रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन की घोषणा की है। विंडसर कैसल में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रिंस फिलिप वर्ष 2017 में सार्वजनिक सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए। उनका जन्म 10 जून 1921 में कोर्फू के ग्रीक द्वीप में शाही परिवार में हुआ था।