Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चेटीचण्ड महापर्व पर शहर में निकली झूलेलाल सवारी का जोरदार स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer चेटीचण्ड महापर्व पर शहर में निकली झूलेलाल सवारी का जोरदार स्वागत

चेटीचण्ड महापर्व पर शहर में निकली झूलेलाल सवारी का जोरदार स्वागत

0
चेटीचण्ड महापर्व पर शहर में निकली झूलेलाल सवारी का जोरदार स्वागत

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में 16 दिवसीय चेटीचण्ड महापर्व के 11वें दिन शहर के विभिन्न नवयुवक मण्डल, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील व अन्य पंचायतों ने अनेक स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली। जिसमें ईष्टदेव झूलेलाल की प्रतिमा सजाकर बहिराणा साहिब की सवारी निकाली गई।

चेटीचण्ड पर हवन, मुण्डन, जनेउ व पंचाग विमोचन, पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। शहर में चेटीचण्ड महापर्व पर झूलेलाल मूर्ति की सवारी धूमधाम से निकाली गई, जिसका शहर की विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं ने स्वागत द्वार बनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संत कवंरराम जयंती के अवसर पर भी बधाईयों दी गई।

दुनिया की सबसे बडी झूलेलाल की प्रतिमा के दर्शन को उमडे लोग

भाई फतनदास ने बताया कि चेटीचण्ड के पावन अवसर पर सुबह से ही पूजन अर्चना, बच्चों के जनेउ व मुण्डन के साथ हवन यज्ञ के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दर्शनार्थियों ने पंक्तिबद्ध होकर कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप दर्शन किए। अजीत भगत ने ईष्टदेव झूलेलाल के पंझडा ओ मुहिजा झूलण…, अज् असांजा भाग भला थिया …, आयो घर आयो… अचो जगायू ज्योत… जयोतियुन वारा लाल… भजन से सभी को झुमाया। राहुल थावराणी ने बताया कि पल्लव प्रार्थना, आरती के समय श्रृद्धालुओं ने मिलकर पूजन किया।

आनलाइन 60 झांकियों के कराए दर्शन

अजमेर के समाज के नए बने इंजीनियर नवीन शिवनाणी ने समाज के प्रति अपनी श्रृद्धा दर्शाते हुए कोविड के समय जहां झांकिया नहीं निकल पा रही है वहां वेबसाइट के जरिए 60 झांकियों के दर्शन कराए तथा उनके साथ गीतों का भी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अपने आनलाइन पोर्टल पर झूलेलाल, शिव भगवान, कृष्ण भगवान, हनुमान के साथ नारी सुरक्षा व बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक झांकियों को दिखाकर अजमेर में पहली बार आनलाइन झांकियों का प्रदर्शन किया। तरूण लालवाणी व महेश मूलचंदाणी ने शिवनाणी का सहयोग किया।

इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर में धर्म ध्वजा पूजन

इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर आशा गंज में अध्यक्ष राम बलवाणी, बाबा गागूमल, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी की ओर धर्म ध्वजा पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूज्य झूलेलाल साहिब की प्रतिमा के साथ आशा गंज, चांद बावडी, हासी बाई धर्मशाला, सिन्धुवाडी, मालियों की बगीचों में भ्रमण किया गया व समाज बन्धुओं के घरों में ज्योति दर्शन का पल्लव प्रार्थना की गई। इस अवसर पर गोविन्द पारवाणी, खेमचन्द नारवाणी, मोतीराम, घनश्याम चंदनाणी, मोहन कोटवाणी, पुरूषोतम जगवाणी सहित सेवाधारी उपस्थित थे।

लेखराज ठाकुर ने बताया कि नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज व पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर की ओर से भी प्रभातफेरी निकाली गई। जहां काॅलोनी वासियों द्वारा स्वागत किया गया।

प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की गई। जिसमें पंचायत सरंक्षक दादा नारायणदास, अध्यक्ष गुरबक्ष मीराणी कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अभिचंदाणी के साथ सभी सेवाधारियों ने आहूतियां दी। पंचायत की ओर प्रकाशित पंचाग का विमोचन किया गया। जिसमें वर्षभर के सभी त्योहारो व महापुरूषों की जीवनी का समावेश है।

संत कवंरराम की जयंती पर उनकी मूर्ति पर दीपक चांदनाणी व महेश साजनाणी ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम संयोजक गिरीश बासाणी ने बताया कि इस अवसर पर दीपदान, महाआरती व आतिशबाजी की गई। महासचिव लाल नाथाणी ने बताया कि पंचायत के सेवाधारियों व झूलेलाल जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। संचालन सचिव महेश ईसराणी ने किया। स्वागत भाषण दीपक गागनाणी व आभार महेश चोटराणी ने प्रकट किया। समारोह में ज्योति चांदवाणी, रोमा देवाणी, लता गागवाणी, मेनका भाटिया, हर्षा बासाणी, मीरा मुखर्जी, तीर्थ मूलजाणी, किशोर भंभाणी, ईश्वर टहिल्याणी, विक्रम वाधवाणी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

संतों ने दिए आनलाइन आशीर्वचन

हरिद्धार में चल रहे धार्मिक कुम्भ में सम्मिलित हुए महामण्डलेश्वर हसंराम उदासीन, समिति के प्रेरणास्रोत ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वरूपदास, पुष्कर के शांतानन्द उदासीन आश्रम के महन्त हनुमानराम ने आनलाईन आशीर्वचन देते हुए कहा कि कोराना महामारी देश दुनिया समाप्त होकर सभी के जीवन में आनंद व मंगलमयी हो।

समिति के स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम स्वामी आत्मदास, स्वामी बंसतराम सेवा ट्रस्ट के सांई राजूराम, स्वामी अर्जुनदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, प्रेम प्रकाश आश्रम दादा नारायणदास, सांई बाबा मन्दिर के महेश तेजवाणी ने भी सभी के स्वस्थ व मंगलमयी होने की कामना की।

समितियों ने किया जुलूस का स्वागत

झूलेलाल सवारी का स्वागत सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति,पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति – चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति,ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटडा, सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत शास्त्री नगर, हरिभाउ विस्तार, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, संत कंवर राम मंडल, जेएमडी ग्रुप, सिंधी युवा संगठन, निर्मल धाम दरबार, सिंधी काउंसिल आफ इंडिया (युवा शाखा) अजमेर द्वारा स्वागत द्वार और पुष्पवर्षा कर किया। परिक्रमा में सभी भक्तों को प्रसाद जगह जगह वितरित किया।

समाज को दिया बधाई संदेश

पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कोषाध्यक्ष हरी चंदनाणी, भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश मंत्री मनीष ग्वालाणी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत, सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, झूलेलाल मन्दिर के ट्रस्टी दौलतराम पमनाणी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश वर्याणी सलाहकार हरीश झामनाणी, वासदेव मंघाणी, गुरूबक्ष मीरानी नारायणदास थदाणी, गोविन्द खटवाणी उपाध्यक्ष-राधाकिशन आहूजा, जीडी वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, प्रकाश मूलचंदाणी, श्रीमती पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी मंत्री-हरीश केवलरामाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, श्रीमती दिशा किशनानी प्रचार मंत्री-प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी सोशल मीडिया-हरीश खेमाणी, भगवान साधवाणी, आईजी भम्भाणी, रमेश एच लालवाणी वित्त समिति- जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी,प्रकाश छबलाणी, कमल लालवाणी स्वागत समिति- हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, किशनचंद हरवाणी, राजकुमार तुल्सियाणी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश, नारायणदास रामचंदाणी, मोहन सोनी सांस्कृतिक समिति-श्रीमती शांता भिरयाणी, केजे ज्ञानी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत, गोप मीराणी, राम खूबचन्दाणी, होतचन्द मोरयाणी, लता ठारवाणी, चन्द्र भगत, ललित भगत, वासु सोनी महिला समिति- डाॅ. लक्ष्मी ठाकुर, कमला गोकलाणी, सुश्री महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी,रूकमणी वतवाणी, गीता राम मटाई, रूकमणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, श्वेता शर्मा,कुसुम आर्य युवा समिति- कुमार लालवाणी, मुकेश आहूजा, सुनील लालवाणी, मोहन मूलचंदाणी, गौरव मीरवाणी, राजू मूरजाणी, हितेश मंगलाणी, नीतेश खेमचन्दाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी सहकार समिति- नारायण सोनी, किशोर कन्हैया लाल, मधुष चैधरी, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, गोविन्द जैनाणी, डाॅ. राजेश टेकचंदाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी (शक्कू), जयप्रकाश मंघाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, किशोर टेकवानी, पुरूषोतम तेजवानी, नारायण रावानी, हरीश शिवनाण, प्रकाश मूलचंदाणी, नरेन सोनी,अजीत मूलानी, संजय खानवानी,महेन्द्र भोजवानी, नरेन्द्र बसराणी राजेश खटवाणी, मोहन कोटवाणी, किशन बालाणी, मोहन मूलचंदाणी, रमेश लख्याणी, कौशल्या दीदी, गिरीश बासाणी, महेश इसराणी, मोहन चेलाणी, लाल बूलचंदाणी, श्रीमती निशा जेसवाणी, रमेश मेंघाणी, हरीश शिवनाणी, वासदेव टिलवाणी, लक्ष्मण रूपाणी, कमला विधाणी,पूजा तोलानी, श्रीचन्द मोतियाणी, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश गागनाणी, अजीत पमनाणी, कमल मोतियाणी, मुकेश आहुजा, लेखराज ठाकुर, शंकर टिलवाणी, एम.टी. वाधवाणी, प्रकाश हिंगोरानी, वासुदेव कृपलाणी, चन्द्रप्रकाश रूपाणी, खुशीराम ईसराणी,रमेश महाराज, होतचन्द मोरियाणी, मंघाराम भिरयाणी, लाल नाथाणी, भी उपस्थित थे।

सामूहिक दीपदानप व आरती होगी कल 14 अप्रेल को

संयोजक मोहन तुलस्यिाणी ने बताया कि बुधवार 14 अप्रेल को शाम को 6 बजे सामूहिक दीपदान व आरती कार्यक्रम भारतीय सिन्धु सभा द्वारा अनासागर जेटी के पास में आयोजित किया जाएगा।