Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड : पाकुड़ में महिला से रातभर गैंगरेप, 10 युवक अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking झारखंड : पाकुड़ में महिला से रातभर गैंगरेप, 10 युवक अरेस्ट

झारखंड : पाकुड़ में महिला से रातभर गैंगरेप, 10 युवक अरेस्ट

0
झारखंड : पाकुड़ में महिला से रातभर गैंगरेप, 10 युवक अरेस्ट

पाकुड़। झारखंड में पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दस युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पाकुड़) अजीत कुमार विमल ने शु्क्रवार को यहां बताया कि 13 अप्रैल 2021 की रात्रि में एक महिला शौच के लिए खुले में गई थी। इसी दौरान गांव के ही 11 युवकों ने महिला को जबरन खलिहान में ले गया और उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने आज मामले की शिकायत थाने में की।

विमल ने बताया कि मामले में शिकायत मिलते ही 376 (डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ठिकाने पर छापेमारी कर घटना में शामिल दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पदाधिकारी ने बताया कि मामले में फरार एक अन्य आरोपी शिशु पहाड़िया की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कोविड-19 जांच के बाद सभी आरोपियों को मंडल कारा भेज दिया जाएगा।