Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार विवेक का निधन - Sabguru News
होम Tamilnadu Chennai तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार विवेक का निधन

तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार विवेक का निधन

0
तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार विवेक का निधन

चेन्नई। तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार विवेक का दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार तड़के उनका निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। चेन्नई के एसआईएमएस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

अभिनेता विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने केे बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी और बेटी है। अभिनेता विवेक ने गुरुवार को ही कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी।

एसआईएमएस अस्पताल ने यह स्पष्ट किया है कि विवेक के दिल का दौरा पड़ने का कोरोना वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले कुछ वर्षों पूर्व ही अभिनेता के बेटे का डेंगू से निधन हो गया था।

विवेक के शव को विरुगगबक्कम स्थित उनके आवास पर लाया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रसिद्ध हास्य कलाकार को श्रद्धांजलि देने वालों में तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के अलावा उनके प्रशंसक भी शामिल हैं। उनका आज शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, अभिनेता रजनीकांत और संगीतकार ए आर रहमान समेत तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने विवेक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विवेक के निधन पर नायडू ने जताया शोक

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तमिल हास्य अभिनेता विवेक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उन्होंने अपने अभिनय से जनमानस को प्रभावित किया है।

नायडू ने शनिवार को यहाँ जारी एक संदेश में कहा कि सिनेमा में निभाये अपने चरित्रों से विवेक ने अपने आप को जनमानस से जोड़ दिया था। नायडू ने कहा कि प्रसिद्ध तमिल अभिनेता विवेक के निधन से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।