Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। विवाद को बढावा न दें। क्रोध न करे। कुसंगति से हानि होगी। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। धैर्य रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवारिक सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते है। कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव बड़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेगा। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। विवाद को बढावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लापरवाही न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता में व्रद्धि होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बुरी खबर मिल सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवाद को बड़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। धैर्य रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। सुख-शांति रहेगी। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। परिवार के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966