Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम : 11 बजे तक दलीय स्थिति - Sabguru News
होम Headlines पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम : 11 बजे तक दलीय स्थिति

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम : 11 बजे तक दलीय स्थिति

0
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम : 11 बजे तक दलीय स्थिति

पुड्डुचेरी। केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना को काम जारी है।

केन्द्रशासित प्रदेश में 10 लाख से अधिक मतदाताओं ने चुनावी मैदान में उतरे 324 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जिनकी किस्मत को फैसला आज हो जाएगा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनआर कांग्रेस के अध्यक्ष एन रंगास्वामी भी शामिल हैं।

पुड्डुचेरी में 635 स्थानों पर 1558 मतदान केेन्द्र बनाए गए थे। जिनमें से 952 मुख्य केन्द्र और 606 सहायक केन्द्र हैं। चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पूर्व मंत्री ए नमशिवायम, शाहजहां, कमलाकन्नन, कंडासामी, पन्नीरसेल्वम और कल्याणसुदरम के अलावा 35 महिला उम्मीदवारों हैं।

पुड्डुचेरी में 11 बजे तक दलीय स्थिति

केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना में रविवार सुबह 11 बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है:
पार्टी………………जीत………..आगे…….कुल
ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस –0———–6 ——–6
भारतीय जनता पार्टी——– 0———–3———3
द्रविड मुन्नेत्र कषगम ——-0———–1———1
कांग्रेस——————0———–1———1
निर्दलीय —————0————1———1
कुल——————0————12——–12