Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान उपचुनाव परिणाम : दो सीट पर कांग्रेस एक पर बीजेपी की जीत - Sabguru News
होम Rajasthan Bhilwara राजस्थान उपचुनाव परिणाम : दो सीट पर कांग्रेस एक पर बीजेपी की जीत

राजस्थान उपचुनाव परिणाम : दो सीट पर कांग्रेस एक पर बीजेपी की जीत

0
राजस्थान उपचुनाव परिणाम : दो सीट पर कांग्रेस एक पर बीजेपी की जीत

जयपुर। राजस्थान में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने दो सीटों पर तथा प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की है। राजसमंद विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी, चूरु जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार तथा भीलवाड़ा जिले में सहाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रत्याशी गायत्री त्रिवेदी ने जीत हासिल की।

राजसमंद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी जीती

राजस्थान में राजसमंद विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी ने पांच हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की हैं।

दीप्ति माहेश्वरी केे चुनाव जीत जाने से भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी हैं। भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा को पांच हजार से अधिक मतो से हराया। दीप्ति माहेश्वरी को 74 हजार से अधिक मत मिले जबकि बोहरा ने 68 हजार से अधिक मत हासिल किए।

उल्लेखनीय है कि गत 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उनकी पुत्री दीप्ति माहेश्वरी को अपना उम्मीदवार बनाया था। उनके चुनाव जीत जाने से भाजपा से राजसमंद में अपना दबदबा कायम रखा।

सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के मनोज कुमार जीते

राजस्थान में चूरु जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार 35 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की हैं।

कांग्रेस ने चुनाव जीतकर यह सीट बरकरार रखी हैं। मेघवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल को 35 हजार 500 मतों से हराया।

मनोज कुमार मेघवाल को को 78 हजार से अधिक मत मिले। खेमराम मेघवाल ने 43 हजार से अधिक मत हासिल किए। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के सीताराम नायक को करीब बत्तीस हजार वोट मिले।

उल्लेखनीय है कि गत 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दिवंगत कांग्रेस ​विधायक मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र मनोज कुमार मेघवाल को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा ने पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल पर चुनावी दांव खेला लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की गायत्री देवी विजयी

राजस्थान मेंं भीलवाड़ा जिले में सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री त्रिवेदी ने बियालीस हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की हैं।
कांग्रेस ने यह सीट बरकार रखी हैं।

उपचुनाव की आज हुई मतगणना में गायत्री त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार डा रतन लाल जाट को 42 हजार से अधिक मतों अंतर हराया है। त्रिवेदी को 81 हजार से अधिक मत मिले जबकि डॉ. जाट ने 39 हजार से अधिक वोट हासिल किए।

उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी बद्रीलाल जाट तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 12 हजार से अधिक मत मिले जबकि चार से अधिक मत नोटा में पड़े। प्रदेश के तीनों सीटों के उपचुनाव में त्रिवेदी सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की हैं।

उल्लेखनीय है कि विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन के बाद इस सीट पर गत 17 अप्रैल को चुनाव कराया गया था। इसमें कांग्रेस ने त्रिवेदी की पत्नी गायत्री देवी को चुनाव मैदान में उतारा था।

यह भी पढें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
असम विधानसभा चुनाव परिणाम
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम
केरल विधानसभा चुनाव परिणाम
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव परिणाम