Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : आरएसएस ने संभाला मोर्चा, सेवा कार्यों में जुटी सेवा भारती - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : आरएसएस ने संभाला मोर्चा, सेवा कार्यों में जुटी सेवा भारती

अजमेर : आरएसएस ने संभाला मोर्चा, सेवा कार्यों में जुटी सेवा भारती

0
अजमेर : आरएसएस ने संभाला मोर्चा, सेवा कार्यों में जुटी सेवा भारती


अजमेर।
कोरोना महामारी काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर ने पहल करते हुए सोमवार से मोर्चा संभाल लिया। संघ ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों तथा उनकी देखरेख कर रहे परिजनों के लिए निशुल्क भोजन, ठहरने तथा जरूरत के मुताबिक रक्त और प्लाज्मा उपलब्ध कराने का बीडा उठाया है। इसके लिए बाकायदा हैल्पलाइन के रूप में कार्यकर्ताओं की मोबाइल नम्बर भी जारी किए हैं।

संघ के अजयमेरु महानगर संघ चालक सुनील दत्त जैन ने कहा कि अजमेर में स्थित संभाग के सबसे बडे जेएलएन अस्पताल में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। वर्तमान में लॉकडाउन चलते बाजार भी बंद हैं। मरीजों के साथ आए परिजनों को ठहरने के स्थान तथा भोजन आदि की समस्या से सामना करना पड रहा है।

संघ के अनुषांगिक संगठन सेवाभारती की ओर से ऐसे जरूरतमंदों के ठहरने तथा उनके भोजन की व्यवस्था जेएलएन अस्पताल के निकट जिला परिषद के सामने राजहंस वाटिका में की गई है। भर्ती मरीजों के लिए रक्त और प्लाजमा की व्यवस्था की उपलब्धता के आधार पर प्रदान किया जाना तय किया गया है।

इन सेवाओं के लिए सेवा कार्य में लगे संबंधित कार्यकर्ताओं को फोन कर सुविधा प्राप्त की जा सकती है। आवास और भोजन की निशुल्क व्यवस्था के लिए संघ के कार्यकर्ता कैलाश कच्छावा (9414379001) तथा शशि प्रकाश इंदौरिया से संपर्क कर सकते हैं।

कोरोना संक्रमण से पीडित मरीजों को रक्त और प्लाज्मा की भी जरूरत के लिए मनोज जोशी (9828521388) व शैलेन्द्र वर्मा (8005520093) से संपर्क करना होगा। मिलान होने पर प्लाज्मा उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

जैन ने कहा कि समाज के ऐसे बहुत से परिवार और घर हैं जिनमें एक से अधिक सदस्य संक्रमित होने से भोजन बनाने की समस्या है। ऐसे जरूरतमंद परिवार निरंजन शर्मा के मोबाइल नम्बर 9828171560 पर सूचना व पूरी जानकारी देकर भोजन के पैकेट मंगवा सकते हैं।

कोरोना से बचाव के लिए शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो रहे आयुर्वेदिक काढ़े के लिए मोहन खंडेलवाल के मोबाइल नम्बर 9352008347 पर बात कर जरूरत के मुताबिक काढ़ा मंगवाया जा सकेगा।

किसी भी तरह की चिकित्सा संबंधी जानकारी के लिए नगर निगम अजमेर के उपमहापौर नीरज जैन (9414241415), पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश खत्री (9460707810) व लेखराज सिंह राठौड़ (9413224051) से संपर्क कर सकते हैं।

पहले दिन 200 जरूरतमंदों को पहुंचाया भोजन

सुबह करीब 200 भोजन पैकेट राजहंस वाटिका में तैयार करवा कर कोरोना पीडित परिवारों में घर पहुंचाएं गए। करिब 50 पीडितो को निशुल्क चिकित्सा परामर्श वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से लिया। 200 परिवारों में आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। प्लाज्मा दानदाताओं से संपर्क कर उनकी सेवाएं ली गई। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के परिजनों के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई।