Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाणा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां - Sabguru News
होम Breaking हरियाणा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां

हरियाणा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां

0
हरियाणा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए इसमें प्रदेश पदाधिकारियों और माेर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं।

पार्टी की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन नियुक्तियों में सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, सात प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय सचिव और सह सचिव के साथ मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्षों में पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, सांसद सुनीता दुग्गल, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर विक्रम सिंह और पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्रियों में वेदपाल, विधायक मोहनलाल बड़ौली और पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, जिला अध्यक्षों में मोहन लाल बड़ौली को पार्टी का महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उनकी जगह तीर्थ सिंह राणा को सोनीपत जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर पर पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे समय सिंह भाटी, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, पूर्व जिला पार्षद सरोज सिहाग और सुरेंद्र आर्य नई जिम्मेदारियां निभाएंगे। विधायक दीपक मंगला को पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष, गुलशन भाटिया को प्रदेश कार्यालय सचिव तथा कमल अवस्थी को प्रदेश कार्यालय सह सचिव बनाया गया है।

धनकड़ ने प्रदेश इकाई के विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों के रूप में पूर्व मंत्री कृष्णलाल पवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पूर्व मंत्री करणदेव कम्बोज को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पूर्व विधायक सुखविंद्र श्योराण को किसान मोर्चा, राहुल राणा को युवा मोर्चा, सुमित्रा चौहान को महिला मोर्चा और पूर्व विधायक नसीम अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सौपी गई है।