Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान रॉयल्स के चेतन सकारिया के पिता का कोरोना से निधन - Sabguru News
होम Sports Cricket राजस्थान रॉयल्स के चेतन सकारिया के पिता का कोरोना से निधन

राजस्थान रॉयल्स के चेतन सकारिया के पिता का कोरोना से निधन

0
राजस्थान रॉयल्स के चेतन सकारिया के पिता का कोरोना से निधन
Rajasthan Royals Chetan Sakariya loses his father to covid-19
Rajasthan Royals Chetan Sakariya loses his father to covid-19

जयपुर। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का कोविड 19 के कारण रविवार को निधन हो गया।

कांजीभाई आईपीएल के दौरान पॉजिटिव पाए गए थे। वह सकारिया परिवार के दूसरे सदस्य हैं जिन्हें चेतन ने 2021 में खोया है। फरवरी में आईपीएल नीलामी से कुछ सप्ताह पहले चेतन के छोटे भाई राहुल की आत्महत्या करने से मौत हो गई थी।

चेतन को राजस्थान टीम ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। 23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। चेतन ने स्थगित हुए आईपीएल में सात विकेट हासिल किए हैं जिनमें लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाटी रायुडू और नीतीश राणा के विकेट शामिल हैं।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज