Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, रिकार्ड स्तर पर पहुंचे - Sabguru News
होम Business पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, रिकार्ड स्तर पर पहुंचे

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, रिकार्ड स्तर पर पहुंचे

0
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, रिकार्ड स्तर पर पहुंचे

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद सोमवार को एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 91.53 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल की कीमत 33 पैसे बढ़कर पहली बार 82 रुपए के पार पहुंच गई। एक लीटर डीजल का मूल्य आज 82.06 रुपए रहा।

गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.13 रुपए और डीजल 1.33 रुपए महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 25-25 पैसे तथा चेन्नई में 23 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 97.86 रुपए, चेन्नई में 93.38 रुपए और कोलकाता में 91.66 रुपए का हो गया।

डीजल की कीमत मुंबई में 33 पैसे बढ़कर 89.17 रुपए, चेन्नई में 31 पैसे बढ़कर 86.96 रुपए और कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर 84.90 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपए/लीटर——डीजल रुपए/लीटर

दिल्ली————— 91.53—————— 82.06
मुंबई-————— 97.86—————— 89.17
चेन्नई—————- 93.38-—————- 86.96
कोलकाता———— 91.66—————- 84.90

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज