Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 14 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 14 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 14 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 14 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया पर्व, वार शुक्रवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिलने के संकेत हैं। प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। कुसंगति से हानि संभव है।

कर्क राशि :- स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज परिवार के साथ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने के लिए काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। भेट-उपहार की प्राप्ति संभव है। भागदौड़ रहेगी। सेहत का पूरा ख्याल रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत दिख रहा। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोतरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। आपको पिता का सहयोग मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है।

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
संपर्क सूत्र : 9413761512 / 9610160966