Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान का इंतकाल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान का इंतकाल

अजमेर में महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान का इंतकाल

0
अजमेर में महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान का इंतकाल

अजमेर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव तथा अजमेर शहर महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान का आज इंतकाल हो गया। वे कोरोना संक्रमित थी। सबा खान ने स्थानीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अन्तिम सांस ली।

कांग्रेस नेत्री सबा खान अपने ही परिजनों से संक्रमित हुई थी। उनके जेठ भी कोरोना संक्रमित होने के बाद कुछ दिनों पहले मौत के मुंह में चले गए। उनके निधन से अजमेर शहर के कांग्रेस समुदाय में गहरा शोक है।

कोरोना की शिकार हुई सबा खान कांग्रेस में बेहद सक्रिय थी। वे किसी भी धरना प्रदर्शन, सम्मेलन और खासकर महिला अत्याचार के खिलाफ एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थी। उनकी सक्रियता के चलते ही प्रदेश कांग्रेस में कुछ माह पहले ही पद से नवाजा था।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज