Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने वितरित की राशन सामग्री, पक्षियों को दाना डाला - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने वितरित की राशन सामग्री, पक्षियों को दाना डाला

भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने वितरित की राशन सामग्री, पक्षियों को दाना डाला

0
भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने वितरित की राशन सामग्री, पक्षियों को दाना डाला

जयपुर। नगर निगम जयपुर के वार्ड 72 नाटानीयो का रास्ता चौकड़ी मोदी खाना मे स्थित हिंदू अनाथ आश्रम मे रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शर्मा का प्रवास रहा।

उन्होंने इस दौरान अनाथ आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों से मुलाक़ात कर सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों के लिए राशन सामग्री, चॉकलेट, बिस्कुट, मास्क और सेनेटाईजर वितरित किए।

चांदपोल गेट के बाहर संजय सर्कल पर प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शर्मा ने पक्षियों को दाना डाला और गायों को चारा खिलाया। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घरों को सेनीटाइज भी किया।

इस दौरान जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर शहर महामंत्री कृष्ण मोहन, कुलवंत सिंह, जयपुर शहर उपाध्यक्ष अजय परीक, क्षेत्रीय पार्षद ललिता संजय जयसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुर्जर, कपिल गुर्जर, हंसराज चौहान, विजय बालानी, बबलू भगत सिंह, रमेश कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज