Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर में यहूदियों के धर्मस्थल बेदखबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर में यहूदियों के धर्मस्थल बेदखबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

पुष्कर में यहूदियों के धर्मस्थल बेदखबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

0
पुष्कर में यहूदियों के धर्मस्थल बेदखबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर स्थित यहूदियों के धर्मस्थल बेदखबाद में उच्च स्तरीय आदेशों के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुष्कर थाना अधिकारी राजेश मीणा के अनुसार इजराइल और फिलीस्तीनी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध के हालातों को देखते हुए पुष्कर बेदखबाद पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।

पुष्कर में इजराइलियों के इस धार्मिक स्थल को यूं तो हमेशा ही कड़ी निगरानी में रखा जाता है लेकिन आज यहां दो सशस्त्र जवानों के अलावा चौबीस घंटे सीसीटीवी फुटेज के जरिए निगरानी में रखा गया है और स्थानीय पुलिस भी निगाह बनाए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है तथा चौकसी रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि गतवर्ष के लॉकडाउन के बाद वर्तमान लॉकडाउन तक पुष्कर में इस धार्मिक स्थल पर ताला है और कोई भी धार्मिक पर्यटक भी यहां नहीं आया है।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज