Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हेमाराम चौधरी की मान मनोव्वल में जुटे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - Sabguru News
होम Headlines हेमाराम चौधरी की मान मनोव्वल में जुटे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

हेमाराम चौधरी की मान मनोव्वल में जुटे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

0
हेमाराम चौधरी की मान मनोव्वल में जुटे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर। राजस्थान के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी के कामों की सुनवाई नहीं होने की जो भी कमी-खामी रही होगी, उन्हें पूरे सम्मान के साथ पूरे कराए जाएंगे।

डोटासरा ने शुक्रवार को मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि हेमाराम चौधरी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्षों तक पार्टी की सेवा की है। उनसे मेरी इस्तीफा भेजने के बाद दो बार बात हो चुकी है। उनके कामों की सुनवाई नहीं होने की जो भी कमी-खामी रही होगी, वह हमारी ड्यूटी में आता है कि उनकी सुनवाई हो। सरकार हमारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। उनके विकास के मामले में कोई कमी है तो हम सम्मान के साथ उनके काम करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण सरकार बनी है। उसमें सबका सम्मान होना चाहिए। यह हम सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत भी गंभीर हैं ​कि जनप्रतिनिधि की आशा-अपेक्षा के हिसाब से काम हों।

उन्होंने कहा कि चौधरी ने वर्षों तक कांग्रेस को सींचा है, तो कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें बहुत कुछ दिया है। वह बहुत वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं। उनका मान-सम्मान सरकार और पार्टी में रहेगा।

एक सवाल के जवाब में डोटासरा ने कहा कि एक भी कार्यकर्ता अगर पार्टी से नाराज होता है तो वह किसी भी पार्टी के लिए चिंताजनक होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के मान-सम्मान में कमी नहीं रहेगी। उनका मानना है कि हर कार्यकर्ता की आशा और अपेक्षा के अनुरूप होने वाले काम होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता के काम हों यह सुनिश्चित करेंगे। कार्यकर्ता हों या जनप्रतिनिधि उन्हें भी पार्टी की मान मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

प्रभारी मंत्री का सिरोही दौरा, अस्पताल पहुंचे मगर नहीं देखा मरीजों का हाल