Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरियाई सैन्य प्रमुख इब्राहिम अथाहिरू की विमान हादसे में मौत - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरियाई सैन्य प्रमुख इब्राहिम अथाहिरू की विमान हादसे में मौत

नाइजीरियाई सैन्य प्रमुख इब्राहिम अथाहिरू की विमान हादसे में मौत

0
नाइजीरियाई सैन्य प्रमुख इब्राहिम अथाहिरू की विमान हादसे में मौत

अबूजा। नाइजीरियाई सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम अथाहिरू की मध्य कादूना राज्य में एक विमान हादसे में मौत हो गई है। सेना ने यह जानकारी दी है।

सेना ने अपने आधिकारिक ट्वीटर पेज पर कहा कि सेना को यह घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम अथाहिरू का एक विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना कादूना राज्य में हुई और इसमें विमान चालक के अलावा 10 अधिकारियों की मौत हो गई है।

वेनगार्ड न्यूज आउटलेट के मुताबिक विमान हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।