Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इटावा : सात फेरों से पहले दुल्हन की हद्यघात से दर्दनाक मौत - Sabguru News
होम Breaking इटावा : सात फेरों से पहले दुल्हन की हद्यघात से दर्दनाक मौत

इटावा : सात फेरों से पहले दुल्हन की हद्यघात से दर्दनाक मौत

0
इटावा : सात फेरों से पहले दुल्हन की हद्यघात से दर्दनाक मौत

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के भर्थना इलाके के समसपुर से एक अकल्पनीय घटना सामने आई है जहाॅ पर मंडल समारोह में ही सात फेरों से पहले दूल्हन की हद्यघात से दर्दनाक मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया।

दुल्हन की मौत के कुछ ही देर में दोनों पक्षों में सहमति बनी कि दुल्हन की छोटी बहन निशा के साथ जल्दी से शादी की रस्मों को करा दिया जाए। सहमति के बाद मृत दुल्हन की बहन दुल्हन बनी। बहन जो कुछ देर पहले तक दूल्हे को जीजा कह रही थी। उससे आनन फानन में उसकी शादी हो गई। बेहद गम के बीच उसे दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।

वैवाहिक कार्यक्रम विधिवत हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हो रहा था। बारात स्वागत, बारात भ्रमण, जयमाला, दावत, गोद भराई, मांग भराई सहित कई रस्में हो चुकी थी। सात फेरों से पहले अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई।

इससे पहले बरात आई। खूब स्वागत सत्कार हुआ। शादी की रस्में हुईं। दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को स्टेज पर जयमाला पहनाई। दुल्हन की मांग भरी जा चुकी थी। रात के करीब ढाई बजे मंडप में सात फेरों की तैयारी चल रही थी। दुल्हन मंडप में थी। तभी अचानक दुल्हन बेहोश हुई और मंडप में ही तोड़ दिया।

कुशीनगर सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल

कुशीनगर जिले के खड्डा इलाके में बिहार से दुल्हन लेकर आ रही कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पडरौना कोतवाली के नाहर छपरा गांव निवासी बसंत चौहान की शादी बिहार के बगहा क्षेत्र के गोईती गांव निवासी छोटेलाल चौहान की पुत्री सबिता से बुधवार को हुई थी। गुरुवार सुबह दुल्हन की विदाई कराकर वे लोग कार से अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि कार गंडक नदी के पनियहवा पुल पर अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दुल्हन सबिता व दूल्हा बसंत के अलावा दूल्हे की रिश्तेदार महिला व बच्ची तथा चालक कार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया।