Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुलवामा शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल सेना में शामिल - Sabguru News
होम Breaking पुलवामा शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल सेना में शामिल

पुलवामा शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल सेना में शामिल

0
पुलवामा शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल सेना में शामिल

चेन्नई। पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल शनिवार को भारतीय सेना में शामिल हो गईं। नितिका देश के प्रमुख रक्षा प्रशिक्षण संस्थान ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान सेना में शामिल हुईं।

इस दौरान नितिका सेना की वर्दी में थी और उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने उनकी वर्दी पर सितारे लगाए। इस कार्यक्रम का एक वीडियाे रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किया गया है।

ऊधमपुर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के पीआरओ ने ट्वीट किया कि वर्ष 2019 में पुलवामा में महान बलिदान देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। आज उनकी पत्नी नितिका कौल ने उन्हें विशेष श्रद्धांजलि देते हुये भारतीय सेना की वर्दी धारण कर लीं। ट्वीट में कहा गया कि यह उनके (नितिका कौल) लिए गर्व का क्षण था क्योंकि सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने खुद उनकी वर्दी पर सितारे लगाए।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कौल को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की। ईरानी ने ट्वीट किया कि नितिका कौल, आप भारत की नारी शक्ति के समर्पण, दृढ़ संकल्प और श्रद्धा की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मेजर विभूति ढौंडियाल आज आपके कंधे पर सितारे लगे देखकर खुशी और गर्व से मुस्कुरा रहे होंगे। आपको मेरी शुभकामनाएं।