Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : केन्द्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया सेवा दिवस - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : केन्द्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया सेवा दिवस

अजमेर : केन्द्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया सेवा दिवस

0
अजमेर : केन्द्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया सेवा दिवस


अजमेर।
राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी की शहर एवं देहात जिला इकाई ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल तथा लगातार सात साल तक सेवा का अवसर मिलने पर सादगी से सेवा दिवस मनाया तथा संगठन ने अनेक स्थानों पर सेवाकार्य किए।

अजमेर शहर इकाई ने भी केंद्र सरकार के लगातार सात साल के सफर को कामयाबी भरा बताते हुए सेवा ही संगठन के तहत अनेक सेवा कार्य किए। भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान भी किया। विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, महापौर ब्रजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन ने जगह जगह सेवाकार्यों में शिरकत की।

केंद्र में बीजेपी सरकार के सफल सात साल पूरे होने के उपलक्ष में वार्ड 66 में विधायक वासुदेव देवनानी, उपमहापौर नीरज जैन एवं समाजसेवी ओम प्रकाश टांक की ओर से कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। डॉक्टर तरुण सक्सेना, डॉक्टर प्रदीप भार्गव, नर्सिंगकर्मी अरूण, सहायक पुलिस निरीक्षक कुंभाराम, पुलिसकर्मी, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रूपाराम, निरीक्षक धनराज, जमादार कमल का माल्यार्पण कर व साफा शाल ओढाकर सम्मान किया गया।

वार्ड के सभी सफाई कर्मियों को भी खाद्य सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर आदि प्रदान किए गए। इस मौके पर विकास समिति अध्यक्ष सम्मान सिंह, जेएस राजावत, संजीव चर्तुवेदी, अजय गोयल, संजय मंगल, पंकज भार्गव, कैलाश कछावा, बिजेंद्र सिंह, अजय नरूका, कैलाश काबरा, सोहन सिंह, शक्ति सिंह, पंकज लोढ़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देहात भाजपा ने किए 400 से अधिक जगह सेवा कार्य

भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात की ओर से 400 से अधिक स्थानों पर सेवा कार्य किए गए।देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के जनसेवा में सफलतम सात एवं मोदी 2.0 के 30 मई को दो साल पूरे होने पर भाजपा कोरोना माहमारी में सेवा ही संगठन को सार्थक करते हुए बूथ, बस्ती, ग्राम स्तर तक सेवा कार्य किए।

प्रमुख रूप से जिले में 250 दानदाताओं द्वारा ब्लड डोनेशन, निर्धन बस्तियों में राशन सामग्री व भोजन वितरण का कार्य किया वहीं पशुओं के लिए चारा गुड़ व पक्षियों के लिए दाना व परिंडे लगाए गए। इसके साथ ही मास्क, सेनेटराइजर का वितरण, बूथों पर का हाइपोक्लोराइट का छिड़काव, काढ़ा वितरण किया गया।

भूतड़ा ने बताया कि जिले भर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान, चिकित्सालयों में इक्यूपमेंट उपलब्ध कराना जैसे कार्य भी उपलब्ध कराएं गए। सेवा कार्य आगामी दिनों में भी आवश्यकता अनुसार चलते रहेंगे।

पुष्कर और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वारियर्स का सम्मान

पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा क्षेत्र में सेवाए देने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया साथ ही वृदाश्रम जाकर बुजुर्गों को खाना खिलाया। वन क्षेत्र में मूक प्राणियों को फल और चारा खिलाया गया। वार्डो में जाकर गरीबों को खाने के पैकेट वितरित किए। 50 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी।

भाजपा मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के दौरान कोरोना गाइडलाइंस की पालना की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र महावर, जिला कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश पाराशर के नेतृत्व में श्री ब्रह्म पूष्कर गौशाला में गायों को चारा खिलाया तथा कोरोना बचाव के लिए काढ़े का वितरण किया गया।

इसी कड़ी में बूढ़ा पुष्कर भाजपा मंडल की और से पूर्व प्रधान अशोकसिंह रावत के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत अनेक सेवा कार्य किए गए। इस मौके पर गायों को चारा खिलाया गया तथा पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। 11 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दी गई।

अजा जजा मोर्चा ने सेवा बस्तियों ने बांटे परिंडे

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। संयोजक एडवोकेट रविंद्र चौहान (सिवासिया) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने सुबह 8 बजे पुष्कर रोड स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाया। उसके बाद सुबह दलित समाज की बस्तियों में जाकर मास्क का वितरण किया। दोपहर में पक्षियों के लिए परिंडे बांटे गए। टीम में प्रभारी विनोद बागोरिया, पार्षद अशोक बुन्देल, मुकेश निम्बेड़िया, किशोर बागोरिया, श्याम चितारा, बांकेश आर्य, धैर्य राठौड़, संजय, कमल आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।