Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यमन में हाउती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, 14 की मौत - Sabguru News
होम Headlines यमन में हाउती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, 14 की मौत

यमन में हाउती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, 14 की मौत

0
यमन में हाउती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, 14 की मौत

काहिरा। यमन में मारिब प्रांत सेना मुख्यालय पर हाउती विद्रोहियों के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए। प्रांतीय सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाउती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से यमनी सशस्त्र बलों के प्रशासनिक मुख्यालय के ईंधन स्टेशन पर हमला किया। हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। यमन में सरकारी बलों और हाउती विद्रोहियों के बीच छह साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है।