Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के आश्रितों को संबल एवं सुरक्षा देने का होगा पूरा प्रयास : पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur कोरोना में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के आश्रितों को संबल एवं सुरक्षा देने का होगा पूरा प्रयास : पूनियां

कोरोना में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के आश्रितों को संबल एवं सुरक्षा देने का होगा पूरा प्रयास : पूनियां

0
कोरोना में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के आश्रितों को संबल एवं सुरक्षा देने का होगा पूरा प्रयास : पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना में जान गंवाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के आश्रितों को हरसंभव संबल एवं सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रदेश भाजपा भरसक प्रयास कर रही है।

डा पूनियां ने सोशल मीडिया के जरिए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए सेवा कार्य करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना के घातक संक्रमण से काल-कवलित हुए हैं।

प्रदेश भाजपा उन सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और कार्यकर्ताओं के आश्रितों को हरसंभव संबल एवं सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में स्वत्व के भाव से भरसक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि इनमें अधिकांश पार्टी के वे लोग है जिन्होंने सेवा कार्य करते हुए अपनी जान गंवाई हैं। पार्टी ने इनकी मदद के लिए योजना तैयार की है, जिसमें विधायक, सासंद एवं अन्य नेताओं की भूमिका तय की जाएगी। इसमें इन कार्यकर्ताओं की बेटियों की शादी तक की जिम्मेदारी उठाने पर विचार किया जाएगा।

कोरोनाकाल में 585 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई और इनकी सूची तैयारी की जा रही हैं जिसे पार्टी आलाकमान को भी भेजी जाएगी।

Sabguru News Team
Phone : +917737385114, 9887907277
Email: admin@sabguru.com/18-22
Website: www.sabguru.com/18-22
About: www.sabguru.com/18-22/about
Contact: www.sabguru.com/18-22/contact
Find Us On: Google Search | Google News | Yahoo | Bing | Alexa