Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सांसद देवजी पटेल ने सिरोही भाजपा पार्षद हंजादेवी पटेल के निधन पर जताया शोक - Sabguru News
होम Rajasthan सांसद देवजी पटेल ने सिरोही भाजपा पार्षद हंजादेवी पटेल के निधन पर जताया शोक

सांसद देवजी पटेल ने सिरोही भाजपा पार्षद हंजादेवी पटेल के निधन पर जताया शोक

0
सांसद देवजी पटेल ने सिरोही भाजपा पार्षद हंजादेवी पटेल के निधन पर जताया शोक

सिरोही। नगर परिषद सिरोही में वर्तमान भाजपा पार्षद हंजादेवी पटेल की पिछले दिनों कोविड मे उपचार के दौरान हुए असामयिक निधन पर जालौर-सिरोही लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद देवजी एम पटेल, रेवदर विधायक जगसीरामजी कोली, जिला उपाध्यक्ष नारायणजी देवासी और पार्षद गोपाल माली आदि ने उनके निवास पर जाकर ऊर्जावान जुझारू पार्षद के निधन को अपूरणीय क्षति बता दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त कर परिजनों की कुशलक्षेम जानी।

शनिवार को प्रवास के मौके पर सांसद पटेल ने मृतक पार्षद पटेल के अवसान पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से हमारे भाजपा परिवार को आघात लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है और कार्यकर्ता के दुख-सुख में हमें भागीदार बनना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व पार्षद के निधन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने दूरभाष पर परिजनों से बात कर शोक जताया। इसी प्रकार पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पार्षद के निवास पर जाकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करके श्रद्धांजलि दी।

इसी प्रकार भटकडा स्थित लक्ष्मण माली के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी लतादेवी के कोविड से हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढाढस बंधाया और निधन पर दुख व्यक्त किया।