Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 7 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 7 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 7 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 7 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.48 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। नौकरी में अधिकार मिल सकते है। कारोबारी सौदे लाभ दे सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। उत्साह बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के योग अच्छे है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कुसंगति से बचें। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम के कार्य टालें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। जोखिम न लें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दुःखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966