Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सांसद पशुपति कुमार पारस चुने गए लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष - Sabguru News
होम Bihar सांसद पशुपति कुमार पारस चुने गए लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सांसद पशुपति कुमार पारस चुने गए लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
सांसद पशुपति कुमार पारस चुने गए लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी राजनीतिक खींचतान के बीच गुरुवार को बिहार के हाजीपुर से पार्टी के सांसद पशुपति कुमार पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष (पारस गुट) चुन लिया गया।

लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पारस गुट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के यहां निजी आवास पर गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई लगभग 6 घंटे तक बैठक चली। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के 78 में से 56 सदस्य उपस्थित थे। बैठक के बाद अध्यक्ष पद के लिए पारस ने नामांकन किया। इस पद के लिए कोई और दावेदार नहीं होने की वजह से पारस को निर्विरोध चुन लिया गया।

इसके बाद पारस को कार्यकारी अध्यक्ष सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा। पारस के नामांकन भरे जाने के समय सांसद चंदन सिंह, वीणा देवी और महबूब अली कैसर मौजूद थे। हालांकि इस दौरान पार्टी के सांसद प्रिंस राज उपस्थित नहीं थे।