Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी के जन्मदिन पर जयपुर में रन फॉर लंग्स दौड़ में दौड़े चांदना - Sabguru News
होम Headlines राहुल गांधी के जन्मदिन पर जयपुर में रन फॉर लंग्स दौड़ में दौड़े चांदना

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जयपुर में रन फॉर लंग्स दौड़ में दौड़े चांदना

0
राहुल गांधी के जन्मदिन पर जयपुर में रन फॉर लंग्स दौड़ में दौड़े चांदना

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने रन फॉर लंग्स मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें खेल मंत्री अशोक चांदना ने दस किलोमीटर की दौड़ लगाई।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सुबह हरी झंडी दिखाकर गांधी के जन्म दिन पर कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में आयोजित इस दौड़ को रवाना किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, चांदना एवं एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी तथा अन्य कांग्रेस के लोग मौजूद थे। इस मौके डोटासरा ने अच्छी सेहत के लिए युवाओं को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया।

मैराथन दौड़ अल्बर्ट हॉले से लेकर ओटीएस और ओटीएस से अल्बर्ट हॉल तक दस किलोमीटर की रखी गई। जिसमें मैराथन में चांदना ने पूरे दस किलोमीटर दौड़ लगाकर मैराथन रेस को पूरा किया। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी और अन्य पदाधिकारियों, कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई। गांधी के जन्म दिन पर एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।