Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 21 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 21 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 21 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 21 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, निर्जला एकादशी व्रत, विश्व योग दिवस, वार सोमवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 01.31 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगडेगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। निर्णय सोच-समझकर करें। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मेहमानों का आगमन होगा। आत्मसम्मान बढेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार देना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफल हासिल करेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार लाभप्रद रहेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। नौकरी में स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से फायदा होगा। समय उत्तम है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। नौकरी में इच्छा पूरी होने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी। धैर्य रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मीयो का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966