Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित - Sabguru News
होम Delhi भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

0
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने आज यहां मोर्चा की 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कपिल मिश्रा की पत्नी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से मोर्चा की कार्यकारिणी बनायी गई है। मालती रवा रॉय, दर्शना सिंह, मेधा कुलकर्णी, रेखा गुप्ता, वीरेन्दर कौर थांडी, ज्योतिर्बेन पांड्या और पूजा कपिल मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि सुखबीर कौर, इंदु बाला गोस्वामी और दीप्ति रावत को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार लतिका सिंह को कोषाध्यक्ष तथा निशा सिंह, ऐनला जमीर, रेखा कुमारी, पद्मजा मेनन, संगीता यादव, आरती सिंह और डॉ. ऐश्वर्या बिस्वाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। रश्मि शर्मा कार्यालय प्रभारी, नीतू डबास राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा सुजाता साबत पढी राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाई गई हैं।