Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुलंदशहर में विवाहिता से रेप का आरोपी हेड कांस्टेबल अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking बुलंदशहर में विवाहिता से रेप का आरोपी हेड कांस्टेबल अरेस्ट

बुलंदशहर में विवाहिता से रेप का आरोपी हेड कांस्टेबल अरेस्ट

0
बुलंदशहर में विवाहिता से रेप का आरोपी हेड कांस्टेबल अरेस्ट

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को बंधक बनाकर अस्मत लूटने के आरोप में ककोड़ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और पीड़िता की सौतेली सास को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज कहा कि गाजियाबाद निवासी एक विवाहिता ने शनिवार की शाम को ककोड़ थाने में तहरीर देकर कहा कि वह एक मोहल्ले में किराए के मकान में ससुरालियों के साथ रहती है। शुक्रवार की रात में दो पुलिसकर्मी उसके घर में घुस आए उस समय वह छत पर सो रही थी।

आरोप है कि उसका पति सौतेली सास पति का बहनोई दोनों पुलिस कर्मियों को साथ लेकर छत पर आ धमके और उसके साथ मारपीट की। महिला के अनुसार सभी आरोपी उसे मारते पीटते छत से नीचे ले आए और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसएसपी ने बताया कि जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और सिकंदराबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव को मौके पर भेजकर जांच कराई गई।

जांच में ककोड़ थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी यशवंत सिंह राठौर महिला के पति सौतेली सास और पति के बहनोई की मारपीट करने दुष्कर्म के मामले में संलिप्तता पाई गई तहरीर के आधार पर सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और मुख्य आरक्षी यशवंत सिंह राठौर और पीड़िता की सास को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का पति और पति का बहनोई फरार है।