Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर के समीप बैजनाथ पहाड़ियों में मासूम की हत्या, रेप का अंदेशा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर के समीप बैजनाथ पहाड़ियों में मासूम की हत्या, रेप का अंदेशा

पुष्कर के समीप बैजनाथ पहाड़ियों में मासूम की हत्या, रेप का अंदेशा

0
पुष्कर के समीप बैजनाथ पहाड़ियों में मासूम की हत्या, रेप का अंदेशा

पुष्कर के समीप बैजनाथ पहाड़ियों में मासूम की हत्या, रेप का अंदेशा
अजमेर। अजमेर की तीर्थ नगरी पुष्कर के पास प्राचीन बैजनाथ महादेव शिव मंदिर की पहाड़ी पर एक बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। बच्ची सोमवार को बकरियां चराने गई बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई।

पीड़िता की पहचान नहीं हो, इसके लिए आरोपियों ने बेहरहमी करते हुए पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुष्कर चिकित्सालय की मॉर्चरी में रखवाया है।

घटना बड़ी होकरा गांव की है। जहां की बालिका सोमवार सुबह बैजनाथ शिव मंदिर की पहाड़ी पर बकरियां चराने गई थी। शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों की मदद से उन्होंने पहाड़ी और आसपास में बालिका की तलाश शुरू कर दी। पहाड़ी पर उसकी चप्पल और तेरा कुल्हाड़ी मिली। रात करीब 12 बजे उसका शव अर्द्ध नग्न हालात में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुष्कर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने अंदेशा जताया जा रहा है कि बालिका का सिर पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई है। वहीं अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बाद में शव को पुष्कर के चिकित्सालय में पहुंचाया है।

जिला परिषद सदस्य महेन्द्रसिंह मझेवला ने बताया कि बालिका स्कूल में पढ़ती है। अभी लॉकडाउन था, इसलिए वह बकरियां चराने के लिए पहाड़ी पर गई। इस दौरान उसके साथ ऐसी घटना हो गई। बालिका के पिता मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पुष्कर अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल के बाहर ग्रामीणों ने रोष जताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत भी पहुंच गए। रावत ने कहा कि एसपी को भी अवगत करा दिया है, 24 घंटे के अंदर आरोपियों को नहीं पकड़ा, तो आन्दोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुष्कर में यह घटना दुखद है। इस पर राजनीति की बात नहीं करनी चाहिए, लेकिन जब से कांग्रेस सरकार आई है, तब से प्रदेश में हत्या, बलात्कार व अन्य अपराधों में बढोतरी हुई है। पुलिस का रिकॉर्ड देंखेंगे तो ताबड़तोड़ एफआईआर दर्ज हुई है। अपराधियों में भय खत्म हो गया है, वो सोच रहा है कि उसका कुछ नहीं होगा। ऐसे लोगों पर अंकुश लगे।

मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

अजमेर जिले में पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा से पुष्कर क्षेत्र की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि चौबीस घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

उधर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं पुष्कर की पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ ने भी दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग करते हुए दुष्कर्म की इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशन सिंह भाटी से भी बात कर हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

शर्मा ने 48 घंटे में घटना का पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के विशेष दल का गठन किया गया है जो कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में सीओ एवं सीआई पुष्कर के साथ आरोपियों को ढूंढने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म एवं हत्या के संबंध में थाने में हत्या एवं पोक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।